चर्चा का विषय बना राजधानी में लगा ये पोस्टर, राहुल बने ‘राम’, मोदी को बताया रावण

भोपाल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लेकिन इससे पहले राजधानी भोपाल में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में राहुल गांधी को राम और पीएम मोदी को रावण बताया गया है। साथ ही पोस्टर में नीचे लिखा हुआ है कि चौकीदार ही चोर है।बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं द्वारा ये पोस्टर लगाए गए है। इस पोस्टर के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है। बीजेपी के नेता कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे है।सोशल मीडिया पर भी पोस्टर्स जमकर वायरल हो रहे हैं।

यह पोस्टर सूरज तिवारी फेन्स क्लब द्वारा लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है कि चौकीदार ही चोर है।चोरों तु्म्हारी खैर नही, हम राम भक्त है।चोरों के अलावा किसी से बैर नही। इससे पहले गुरुवार को एक पोस्टर और लगाया गया था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का भावी पीएम बताया गया है। कुछ पोस्टरों में गांधी को 'राम भक्त' बताया गया है। साथ ही राम मंदिर बनवाने का वादा करते हुए कहा गया है कि "सर्व सम्मति से अयोध्या में राम मंदिर बनवाएंगे। ऐसे राम भक्त का स्वागत करते हैं।हालांकि यह पहला मौका नही है। इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी को 'राम भक्त', 'शिवभक्त' के तौर पर प्रचारित किया था।

बता दे कि  लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में लगे हैं और उनके नेताओं ने ताबड़तोड़ यात्राएं शुरू भी कर दी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे है। वे यहां जम्बूरी मैदान में किसानों की रैली में शामिल होंगें और उन्हें संबोधित करेंगें। इस दौरान राहुल कई बड़े ऐलान भी कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *