ग्वालियर में श्रमोदय विद्यालय का लोकार्पण आज

 भोपाल

प्रदेश में श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा सुलभ कराने के लिये ग्वालियर में 4 सितम्बर को नव-निर्मित श्रमोदय विद्यालय का लोकार्पण होगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। श्रम मंत्री  महेन्द्र सिंह सिसोदिया विशिष्ट अतिथि होंगे।

लोकार्पण समारोह में संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  तुलसी राम सिलावट, राजस्व मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत, महिला-बाल विकास मंत्री इमरती देवी, खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पशुपालन मंत्री  लाखन सिंह यादव, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं विधायक मुन्नालाल गोयल,  प्रवीण पाठक एवं भारत सिंह कुशवाह भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *