गिर्राजी से लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, मथुरा से लौटते वक्त मोहना में हुआ हादसा
ग्वालियर
मथुरा में गिर्राजी के दर्शन कर लौट रहे चार लोगों की मोहना क ेपास सड़क हादसे में मौत हो गई। इनमे एक ही परिवार के तीन लोग पिता उसके दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग अशोक नगर के रहने वाले हंै। इस हादसे में घायल 6 लोगों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अशोक नगर में स्टूडियों संचालक दीपक मौर्य अपने तीन कर्मचारियों व उनके परिवार को लेकर मथुरा में गिर्राजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद वह रविवार को टवेरा गाडी से लौट रहे थे। मोहना के पास एक ट्रक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में दीपक और उनके तीन साल की बेटी सिद्धी व डेढ़ साल के बेटे सिद्धार्थ सहित कर्मचारी विपुल जैन की मौत हो गई। जबकि इस गाड़ी में सवार दीपक की पत्नी पिंकी सहित सात लोग सपना, सोनी, निष्कर्ष, रिंकी व अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।