गरीब किसान चैतुराम के परिवार को मिला इस मुश्किल वक्त पर मिला सहारा
बीजापुर
राज्य सरकार के राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ होते ही प्रदेश के गरीब किसानों को फायदा मिलने लगा है। छत्तीसगढ राज्य में किसानों में खुशी का महौल नजर आने लगा है। प्रदेश के सभी गरीब किसानों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभ मिलने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की प्रशसा करते हुए बीजापुर जिले के विकासखण्ड भैरमगढ़ के ग्राम माटवाडा के किसान चैतुराम लेकाम ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन किया गया है और इस कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा गरीब किसानों के बारे सोचते हुए बेहतरीन कार्य कर रही है। किसान चैतुराम ने बताया कि लॉकडाउन के चलते मजदूरी के लिए कार्य भी बंद होने के कारण उनका परिवार का भरण.पोषण बहुत कठिन हो गया था। चैतुराम ने बताया कि एक गरीब किसान होने के नाते परिवार के जीवन शैली के लिए खेती के अलावा मजदूरी का कार्य करता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण मजदूरी का कार्य बंद हो गया। इस मुश्किल समय मे वे अपने परिवार के भरण पोषण के लिए परेशान थे। किसान लेकाम ने बताया कि मोबाईल के माध्यम से पता चला कि मेरे खाते में प्रदेश सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रथम किश्त के रूप में 13 हजार 454 रुपए खाते में जमा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से इस कठिन वक्त में राशि जमा होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जिला प्रशासन की तरीफ करते हुए धन्यवाद दिया। माटवाडा के किसान ने बताया कि किसान न्याय योजना के माध्यम से वर्ष 2019-20 के समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करने वाले किसानो को प्रथम किश्त की राशि इस मुश्किल वक्त में खाते में जमा किया गया है। उन्होंने बताया कि 05 एकड़ की धान की खेती है और इस साल 75 क्विटंल धान बेचा था। चैतु ने कहा कि घर परिवार में कुल 05 सदस्य जीवनयापन करते है। अब लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में प्रदेश की भूपेश सरकार के रहते हुए चिंता करने की आवश्यकता नही पडेगी। इस मुश्किल वक्त में राजीव गाधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुआ।
प्रदेश की भूपेश सरकार ने इस जनहितैषी व महत्वाकाक्षी योजना की सराहना करते हुए किसान चैतुराम लेकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मुश्किल हालात में गरीब किसानों मजदूरों के लिए सहारा बन गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की तकलीफों को समझते हुए बेहतर से बेहतर कार्य कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद देते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सराहना की।