क्वारंटीन सेंटर में महिला के नहाने का वीडियो

सागर
कोरोना संकट की इस घड़ी में भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एमपी के सागर जिले में बाहर से आईं, महिलाओं को क्वारंटीन किया गया है। जिले के एक क्वारंटीन सेंटर में रही नहा रही महिला का 2 युवकों ने वीडियो बना लिया। उसके बाद हड़कंप मच गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, जिले गढ़ाकोटा में क्वारंटीन की गई महिला का नहाते 2 युवकों ने वीडियो बना लिया। महिला ने वीडियो बनाते हुए, दोनों को देख लिया, उसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को शोर मचाने पर दोनों वहां से भाग गए। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है।

बताया जा रहा है कि गढ़ाकोटा क्वारंटीन सेंटर के पास 2 युवक घूम रहे थे। उसी दौरान नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। दोनों युवकों पर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने का प्रकरण दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि दोनों युवक वीडियो के जरिए उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे।

मीडिया से बात करते हुए थाना प्रभारी राजेश बंजारे ने कहा कि आरोपी युवकों के नाम सुनील लड़िया और लक्ष्मण लड़िया है। दोनों वीडियो बनाकर महिला को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। युवकों से परेशान महिला ने देर रात दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

गौरतलब है कि एमपी बड़ी संख्या बाहर फंसे प्रवासियों को प्रदेश लाया जा रहा है। अब प्रदेश में 4 लाख से ज्यादा प्रवासियों की घर वापसी हुई है। एमपी आने के बाद सभी को उनके गृह जिले में बने क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन किया जा रहा है। इस घटना के बाद महिला क्वारंटीन सेंटरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *