आज सड़क पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे चौबीस घंटे का धरना प्रदर्शन

मंदसौर
प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज मंदसौर में चौबीस घंटे का धरना प्रदर्शन करने वाले है। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि शिवराज को धरने प्रदर्शन की परमिशन नही दी गई है। इसके पीछे स्थानीय प्रशासन ने दलील दी है कि कलेक्ट्रेट में कानूनी वजहों से धरना देने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।इसके बाद विवाद छिड़ गया है और भाजपा ने पूर्व निर्धारित की जगह  अब कलेक्ट्रेट के बाहर 24 घंटे का धरना देने का फैसला किया है।इसी के साथ नेताओं और किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है।

दरअसल, आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा जिले के नए कलेक्टर भवन परिसर यश नगर पर धरना प्रदर्शन होना है। शिवराज यहां पर दिन में धरना देंगे, जबकि रात में भजन-कीर्तन करेंगे. इसके लिए भाजपा ने मंदसौर कलेक्ट्रेट के पीछे की जगह मांगी थी और पार्टी ने यहां पर तैयारियां भी शुरू कर दी थीं, लेकिन ऐन मौके पर प्रशासन ने यह जगह देने से इनकार कर दिया।मंदसौर कलेक्ट्रेट के पीछे की जगह धरना के लिए न देने के पीछे कलेक्टर मनोज पुष्पा ने नियमों का हवाला दिया है। कलेक्टर का कहना है कि कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर की परमिशन नहीं दी जा सकती, क्योंकि जिसमें कोलाहल अधिनियम सहित कई धाराएं लागू होती हैं। धरना-स्थल बदलने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा नेताओं को एडीएम बीएल कोचले ने धारा 144 का हवाला देते हुए किसी और जगह पर धरना देने की सलाह दी। बहरहाल, भाजपा ने पूर्व निर्धारित जगह न मिलने पर अब कलेक्ट्रेट के बाहर 24 घंटे का धरना देने का फैसला किया है।

शिवराज का यह प्रदर्शन सभी बाढ़ पीड़ितों, बढे हुए बिजली बिल,  फसल बर्बादी के मुआवजे और खराब फसलों के पौधे आदि को लेकर होगा। इसमें कई बीजेपी के कार्यकर्ता -स्थानीय नेता और हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगें।

भाजपा मंदसौर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, नीमच जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक गण जगदीश देवड़ा, ओमप्रकाश सकलेचा, यशपाल सिंह सिसोदिया, दिलीप सिंह गुर्जर, देवीलाल धाकड़, माधव मारू एवं पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार सहित मंदसौर नीमच के स्थानीय भाजपा नेता शामिल होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *