कोरोना से जंग: स्कूल बंद होने पर सीबीएसई ने दी स्टूडेंट्स को 24 घंटे की हेल्पलाइन सुविधा

पटना 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूल बंद होने पर विद्यार्थियों के लिए अब 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है। हेल्पलाइन की यह सुविधा विद्यार्थी और उनके अभिभावकों को 31 मार्च तक मिलेगी।  

इससे पहले बोर्ड ने टॉलफ्री नंबर जारी किया था। लेकिन वो केवल 12 घंटे का था। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 घंटे की सुविधा बोर्ड द्वारा मंगलवार से दी जायेगी। इसकी जानकारी बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी द्वारा सोमवार को दी गयी। 

ज्ञात हो कि सीबीएसई ने विषयवार विशेषज्ञों की टीम बनायी है। यह टीम दो शिफ्टों में काम करेगी। पहला शिफ्ट सुबह 10 बजे से रात के 1.30 तक और दूसरा शिफ्ट रात के दो बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी अपनी दिक्कतें आदि को विशेषज्ञों से साझा कर पायेंगे। साथ में नए सत्र में अपनी पढ़ाई के बारे में भी सलाह ले सकते हैं। बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्कूली बच्चों के सलाह मशविरा के लिए यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इससे बच्चे अपनी पढ़ाई शुरू कर पाएं। 

यह हेल्पलाइन नंबर पर कर सकेंगे कॉल
पहला शिफ्ट –  9899991274, 8826635511, 9717675196,9999814589
दूसरा शिफ्ट  –  9811892424, 9899032914, 9599678947, 7678455217, 7210526621
इसके अलावा टॉलफ्री नंबर 1800-11-8004 भी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *