कोरोना : उत्तर प्रदेश में 16 नए पॉजिटिव केस, मरीजों की संख्या हुई 133

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 16 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से मेरठ मे 6, फिरोजाबाद में 4, जौनपुर और बस्ती में 2-2 और गाजियाबाद व गाजीपुर में 1-1 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए गए हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 133 हो चुकी हैं। मेरठ में जिला प्रशासन ने सुभारती व शोभित विश्वविद्यालय को क्वारंटाइन वार्ड आदि बनाने के लिए 14 अप्रैल तक के लिए अधिग्रहीत किया है।

अब तक नोएडा में 48, मेरठ में 26, आगरा में 12, लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 9, बरेली में 6, फिरोजाबाद व बस्ती में 4-4, बुलंदशहर में 3-3, पीलीभीत, जौनपुर व वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मुरादाबाद, शामली, जौनपुर और बागपत में 1-1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संयुक्त निदेशक संचारी रोग डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि तबलीगी जमात के 429  लोगों के नमूने की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आ जाएगी। गाजीपुर में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट दोबारा पुष्टि के लिए भेजी गई है। शुक्रवार को पॉजिटिव लोगों की संख्या काफी बढ़ सकती है।

मेरठ में 700 से ज्यादा लोग होम क्वारंटाइन
कोरोना वायरस की आशंका में लिए गए 77 सैंपल की जांच में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार जमाती और एक बच्ची है। वहीं विभिन्न प्रदेशों और विदेश से आए 700 से अधिक लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इस तरह मेरठ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 26 हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *