कलेक्टर ने लिया कोंटा स्थित आईसोलेशन केंद्र का जायजा

सुकमा
कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज कोन्टा पहुँचकर यहां बनाये गए आइसोलेशन में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा भी साथ में मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के कारण जिले के कोन्टा बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने सबसे पहले सील किये गए  बॉर्डर  का जायजा लिया। उन्होंने 11 लोगों को आईसोलेशन में रखे गए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के भवन और 92 लोगों को आइसोलेशन में रखे गए पोटाकेबिन में की गई व्यवस्था का जायजा लिया। पोटा केबिन में 37 महिला और 55 पुरुषों को निगरानी में रखा गया है। इनमें ओड़िसा के 49,  सुकमा विकासखंड के 12, कोंटा विकासखंड के 27 दंतेवाड़ा के 4 लोगों को रखा गया है। इनके भोजन एवं आवास के साथ ही सभी जरूरी सुविधाएं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा यहां रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी भी प्रशासन द्वारा की जा रही है।

कलेक्टर ने सभी लोगों को घरों में रह कर सहयोग करने का अपील की है और लॉक डाउन के दौरान फंसे लोगों के सहयोग के लिए सामाजिक संगठनों और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *