कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

 जबलपुर
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन आज भी जारी रहा। छात्रों का प्रदेश सरकार के खिलाफ सब्र का बांध फूटने लगा है। आज विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के छात्र जो पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं उन छात्रों की जिला प्रशासन ने कोई भी सुध नही ली। लिहाजा इसमे कुछ छात्रों को आईसीयू में भर्ती कराया गया। छात्रों की मांगों को अनदेखा करते हुए सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है।

यही वजह है कि आज कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के छात्र कृषि महाविद्यालयों में कृषि शिक्षा के निजीकरण और निजी कृषि विश्वविद्यालयों के छात्रों को शासकीय कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश देने के विरोध में हड़ताल कर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। आज जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र जबलपुर से अधारताल, तक अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।छात्रों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र प्रदेश सरकार अगर छात्रों की मांगे नहीं मानती तो प्रदेश स्तर का आंदोलन किया जाएगा और विधानसभा का समस्त कृषि छात्र-छात्राएं घेराव करेंगे इसके साथ- साथ प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में तालाबंदी करके कृषि शिक्षा का बहिष्कार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *