कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर MP से दिल्ली तक हलचल, चर्चा में यह नाम

भोपाल
मध्य प्रदेश में पीसीसी चीफ बदले जाने की अटकलों से हलचल तेज हो गई है| मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली दौरे पर है ऐसे में उनकी मुलाकात कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी से होना है| नाथ का इस्तीफा देना तय माना जा रहा है, इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नए पीसीसी चीफ को लेकर चर्चा कर सकते हैं| वहीं इन अटकलों के बीच प्रदेश में कयासों का दौर तेज हो गया है और अलग अलग गुट के नेता भी सक्रिय हो गए हैं|

प्रदेश अध्यक्ष के लिए आधा दर्जन नेता दौड़ में शामिल हैं| पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर सबकी  नजर टिकी हुई है| सूत्रों के मुताबिक एक तरफ जहां सिंधिया समर्थक उनको प्रदेश की कमान सौंपने की मांग कर रहे हैं| वहीं कमलनाथ और दिग्विजय अपने गुट के किसी नेता को बिठाना चाहते हैं| जिनमे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह , बाला बच्चन का नाम शामिल है| वहीं पीसीसी अध्यक्ष के लिए दो मंत्री उमंग सिंघार व कमलेश्वर पटेल के साथ वरिष्ठ विधायक बिसाहूलाल सिंह का नाम भी आगे चल रहा है। वहीं रविवार दोपहर में मंत्री उमंग सिंघार दिल्ली पहुँच गए हैं। उन्होंने एआईसीसी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। आदिवासी वर्ग से आने वाले सिंघार मंत्री पद के साथ पीसीसी अध्यक्ष बनने की कोशिश में हैं। हालांकि सिंघार के पास झारखंड के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी भी है। सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस पर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। पी

राहुल गाँधी के बयान के बाद प्रदेश में भी इस्तीफों का दौर तेज हो गया है| प्रदेश के चारों कार्यकारी अध्यक्षों ने भी अपने इस्तीफे दिल्ली मुख्यालय भेज दिए हैं। अभा कांग्रेस के सचिव सुधांशु त्रिपाठी और संजय कपूर सहित अन्य पदाधिकारी अपने इस्तीफे भेज चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने भी अपने पद से इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक तन्खा ने इस्तीफा दिया था। प्रदेश में पार्टी की हार की जवाबदारी लेते हुए सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। उनके बाद अभा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक तन्खा ने अपना इस्तीफा सौंपते हुए नई टीम के गठन के लिए सभी पदाधिकारियों से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की अपील भी की थी। उसके बाद प्रदेश से अभा सचिव सुधांशु त्रिपाठी एवं संजय कपूर ने शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान को अपने इस्तीफे भेज दिए।  लोकसभा चुनाव में मिली पराजय के बाद नैतिक जवाबदारी लेते हुए कमलनाथ ने अध्यक्ष पद छोडऩे की पेशकश की है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें फिलहाल पार्टी पद पर बने रहने और जवाबदारी संभालने को कहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *