कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा की नामांकन रैली, नामांकन रैली में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

जबलपुर
प्रदेश की सर्वाधिक चर्चाओं वाली लोकसभा फाइट में शुमार जबलपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा की नामांकन रैली में जबरदस्त उत्साह दिखा। भाजपा की नामांकन रैली में जहां शहरी विधानसभाओं का जोर था, तो वहीं कांग्रेस की रैली में ग्रामीण विधानसभाओं से जबरदस्त ताकत दिखाई गई। रैली पूर्वान्ह 11 बजे से थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। 

तन्खा की नामांकन रैली का मोर्चा शहर के मंत्रीद्वय तरुण भनोत-लखन घनघोरिया ने संभाला। वहीं दो विधायक संजय यादव, विनय सक्सेना भी फौज-फटाके के साथ रैली में शामिल हुए। नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने व्यवस्था देखी। तन्खा के चेहरे पर विजयी मुस्कान थी। करीब दो किलोमीटर लंबे उनके  नामांकन काफिले का जगह-जगह स्वागत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *