कांग्रेस के पोस्टर में प्रियंका ने सोनिया गांधी को किया रिप्लेस

पटना
आगामी लोकसभा चुनाव   को लेकर चढ़ते सियासी पारे और दलों के जोड़-तोड़ से बदलते राजनीतिक समीकरण का असर इस बार प्रचार सामग्री पर भी दिखाई देने लगा है। राजनीतिक दलों के चुनावी बैनर-पोस्टर  पर चेहरे भी लगातार बदल रहे हैं।

कांग्रेस के पोस्टर पर राहुल गांधी  के साथ प्रियंका वाड्रा  अब सोनिया गांधी  को रिप्लेस कर रही हैं। वहीं, पिछले लोकसभा चुनाव तक बीजेपी  के पोस्टर पर अकेले दिखाई देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का साथ निभाने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  आ गए हैं।

बिहार में एनडीए की पार्टनर जदयू के पोस्टर पर सिर्फ नीतीश कुमार  हैं। वहीं, राजद और लोजपा जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के पोस्टर पर पुरानी और नई पीढ़ी साथ-साथ दिख रही है। तेजस्वी यादव राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद  के साथ हैं तो चिराग लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *