कांग्रेस के पूर्व मंत्री घनश्याम पाटीदार का निधन

नीमच
 मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक घनश्याम पाटीदार का निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पाटीदार लंबे समय से बीमार थे और नीमच के जवाहर नगर में रहते थे।

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री घनश्याम पाटीदार का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद जावद में शोक की लहर दौड़ गई है। पाटीदार कद्दावर नेताओं में माने जाते थे। वे मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 12 अगस्त 2002 को दिग्विजय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

हालांकि इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और भाजपा की सरकार बन गई। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जावद से कांग्रेस ने रघुराज सिंह चौरड़िया को मैदान में उतारा था। हालांकि कांग्रेस हार गई और भाजपा के ओमप्रकाश सकलेचा फिर विधायक बनने में कामयाब हो गए।

2003 में हार गए थे चुनाव
पाटीदार 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में हार गए थे। तब मंदसौर और नीमच की सातों विधानसभा सीटों पर कमल खिला था। सभी प्रत्याशी 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे। उनके साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता सुभाष सोजतिया, नरेंद्र नाहटा भी चुनाव हारे थे। यह तीनों ही दिग्विजय सरकार में मंत्री रह चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *