करिश्मा के EX हसबैंड संजय कपूर 53 की उम्र में फिर बने पिता

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर 53 साल की उम्र में फिर पिता बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी प्रिया सचदेव ने कुछ समय पहले बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल ने बच्चे का नाम भी चुन लिया है। कहा जा रहा है कि न्यू बॉर्न बेबी का नाम अजेरियस कपूर रखा है।

प्रिया सचदेव और संजय कपूर के बेटे की तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यह कपल जल्द ही अपने बच्चे की तस्वीर सबके साथ साझा करेगा। हालांकि, ऐसा कब होगा इस बारे में कुछ पक्का नहीं है।

बता दें कि, प्रिया सचदेव बिजनसमैन संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। प्रिया और संजय का यह पहला बच्चा है। इससे पहले प्रिया को पहली शादी से एक बेटी है। उनकी फर्स्ट मैरेज होटेल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी। प्रिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें वह प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय करती नजर आई थीं।

वहीं संजय की इससे पहले ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर से दूसरी शादी हुई थी। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम समायरा है जो 12 साल की है वहीं बेटे कियान राज कपूर की उम्र सात साल है। साल 2003 में हुई इनकी शादी 2014 में टूट गई थी। हालांकि, साल 2015 में उन्होंने तलाक की याचिका वापस ले ली थी, लेकिन बाद में साल 2016 में इनका तलाक फाइनल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *