करण सिंह ग्रोवर के साथ इस एक्ट्रेस ने भी छोड़ा ‘कसौटी जिंदगी की’, क्या आमना शरीफ बनीं इसकी वजह?

 नई दिल्ली 
टीवी के सबसे पॉपुलर धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की 2' में नई कोमोलिका की एंट्री से इस के फैंस जहां खुश थे वहीं उन फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि इस शो में मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अलविदा कहने वाले हैं। करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी एग्जिट के बारें में बताया। अब खबरें हैं कि करण सिंह ग्रोवर की एग्जिट के पीछे कोमोलिका की एंट्री है।  इस खबर के बाद यह बात भी सामने आई है कि तनवी का किरदार निभा रही सोन्या अयोध्या भी इस शो को छोड़ सकती हैं। 
 

खबरों के मुताबिक करण के जाने के बाद उनके पास ज्यादा रोल नहीं बचा है। इसी कारण सोनया का किरदार भी जल्द खत्म हो सकता है।  सोन्या ने हालांकि, शो छोड़ने की खबर को कनफर्म नहीं किया है। आपको बता दें कि शो में  सोन्या का किरदार तनवी मिस्टर बजाज से पैसों के लिए शादी करना चाहती हैं। वह प्रेरणा और मिस्टर बजाज को अलग करना चाहती हैं। 
 

वहीं करण ने इस शो के अलविदा कहने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है लेकिन एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट में बताया गया कि टीवी अभिनेता शो में अपनी भूमिका से नाखुश थे। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, करण ने शो की निर्माता एकता कपूर इस बारे में पहले ही अवगत भी कराया था। सीरियल 'कसौटी ज़िन्दगी की' के बारे में बात करें तो शो हाल ही में कोमोलिका की एक फिर से एंट्री का गवाह बना। आमना शरीफ को हिना खास की जगह नई कोमोलिका बनाया गया है। 

अब करण के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपने सोशल अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें करण को पार्थ, एरिका, पूजा बनर्जी, शुभवी चोकसी सहित अपने 'कसौटी जिंदगी की-2' के सह-कलाकारों के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता की तरफ से शेयर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि बहुत बढ़िया समय और इतनी शानदार विदाई के लिए शुक्रिया।  आप सभी के साथ काम कर के बहुत खुशी हुई। कल के बाद से आपकी बहुत याद आएगी। सोशल मीडिया पर करण की फेयरवेल पार्टी की फोटोज वायरल हो रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *