कमलनाथ कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम् बैठक होने जा रही है| बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित की गई है। जिसमे लगभग एक दर्जन प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा| लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार हो रही कैबिनेट की बैठक में इस बार सरकार बिजली और जलसंकट पर निजात पाने की कार्ययोजना पर चर्चा की जायेगी| इसके अलावा किसानों, सड़कों, सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े कुछ प्रस्तावों पर चर्चा की जायेगी|

कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार लोकसेवा में अधिकतम और न्यूनतम आयुसीमा निर्धारण के संबंध में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है| जिससे प्रदेश के बाहरी युवा 35 की उम्र तक मप्र में नौकरी पा सकेंगे|  वर्तमान में यह सीमा 28 साल है। वहीं मप्र के अभ्यर्थियों के लिए लोकसेवा परीक्षा में आयु सीमा 42 साल तक है। सरकार ने पहले बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 28 साल निर्धारित कर दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। अब कोर्ट से प्राप्त निर्देशों के अनुसार संशोधन किया जाना है।

इसके अलावा कैबिनेट में निवाड़ी जिले की ट्रेजरी में नए पद एवं लोकसेवा प्रबंधक के नए पद के निर्माण पर चर्चा होगी। छिंदवाड़ा जेल की स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। आरबीसी 6(4) में भी संशोधन प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती, पेयजल व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होगी। भाजपा बिजली कटौती को लेकर सरकार पर हमलावर है। इसे लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पिछले दिनों बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। फिर भी कटौती की स्थिति में सुधार नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *