ओडिशा के पुरी में चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ ने दी दस्तक, तेज हवाओं के साथ हो रही है भारी बारिश

 नई दिल्ली
 चक्रवाती तूफान फेनी के पूर्वी तट की ओर मुड़ने के कारण ओडिशा में 11 लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकाला गया। यह देश का अब तक सबसे बड़ा आपदा पूर्व अभियान है। चक्रवात ने ओडिशा के पुरी में दस्तक दे दी है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के मुताबिक, तटीय इलाकों से निकालकर लोगों को 880 चक्रवात केंद्रों, स्कूल-कॉलेज की इमारतें और अन्य ठिकानों जैसे सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। ओडिशा के 14 जिले-पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, बालासोर, भद्रक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गजपति, मयूरभंज, ढेंकानाल और क्योंझर के चक्रवात की चपेट में आने की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का प्रभाव पड़ने की संभावना है।
 ओडिशा के पुरी में चक्रवाती तूफान फेनी ने दी दस्तक
 चक्रवाती तूफान फेनी की वजह से तीनों सेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
 मौसम विभाग (भुवनेश्वर) के निदेशक एचटार बिस्वास ने कहा तूफान का प्रभाव शुरू हो गया है। फेनी सुबह 8-11 बजे के बीच दस्तक देगा। सुबह 6:31 बजे पुरी से 70 किमी दक्षिण-पश्चिम में था, अब आगे बढ़ रहा है।
  चक्रवात फेनी का असर गुरुवार को पूरे झारखंड पर पड़ने के आसार है। खासकर राज्य के कोल्हान और संताल के सभी जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने कहा कि चक्रवात फेनी के कारण झारखंड के पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से सटे इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। 
 फेनी तूफान के चलते पुरी में भारी बारिश और तेज हवाएं। आज दोपहर तक पुरी से टकरा सकता है फेनी तूफान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *