ऐक्ट्रेस का पति करता था सौतेली बेटी से छेड़छाड़, गिरफ्तार

छोटे परदे की एक बड़ी ऐक्ट्रेस ने अपने पति पर सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद पुलिस ने ऐक्ट्रेस के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति 2017 से उनकी बेटी के साथ गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। कभी-कभी मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भी दिखाते थे। उन्होंने आगे बताया कि बेटी की शरीर को लेकर घटिया कॉमेंट भी करते थे। वह बेटी से बराबर पूछते रहते थे कि तुम्हारा किसी से अफेयर चल रहा है क्या?

रविवार को लड़की ने यह सब बातें अपनी मां को चुपके से बताया। इसके बाद ऐक्ट्रेस ने समता नगर पुलिस स्टेशन जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। लड़की ने पुलिस को विस्तार से सबकुछ बताया। पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ध्यान रहे कि इस ऐक्ट्रेस का पहले एक बार तलाक हो चुका है और यह बच्ची पहले पति से ही है। गौरतलब है कि इस ऐक्ट्रेस को कसौटी जिंदगी से बड़ी पहचान मिली थी। कई हिन्दी फिल्मों में भी यह काम कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *