एसीएस अनुराग जैन सहित चार अफसर प्रशासन अकादमी क्वॉरेंटाइन, डॉ रूबी खान कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल में एडमिट

भोपाल। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित चार अफसर प्रशासन अकादमी के गेस्ट हाउस में स्वयं के अनुरोध पर क्वॉरेंटाइन किए गए हैं। वहीं डॉक्टर रूबी खान कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल में एडमिट हो गई हैं। राज्य सरकार ने वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्य सचिव कार्यालय के उप सचिव अरविंद दुबे, राज्य सड़क प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदाम खाडे और अपर संचालक स्वास्थ्य अभिषेक दुबे को उनके स्वयं के अनुरोध पर प्रशासन अकादमी के गेस्ट हाउस में क्वॉरेंटाइन किया है। वहीं पहले अस्पताल जाने से इंकार कर रही डॉ. रूबी खान को कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पूरे प्रशासन अकादमी परिसर को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *