एम जे अकबर के ट्वीट पर ऐक्‍ट्रेस रिचा चड्ढा का ‘हमला’

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस रिचा चड्ढा इंडस्‍ट्री की उन ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव और वोकल हैं। वह हर तरह के मुद्दे पर यहां अपनी राय रखती हैं।

अब ट्विटर पर रिचा के निशाने पर पूर्व विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर आ गए हैं। दरअसल, बीते दिनों अकबर ने ट्विटर पर लिखा, 'पुलवामा के आतंकवादियों को कई तरह से सजा मिलनी चाहिए।'

अकबर के ट्वीट पर सोमवार को रिप्‍लाई करते हुए रिचा ने पूछा, 'और यौन दरिंदों को?' अकबर और रिचा के ट्वीट पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

बता दें, बीते साल एम. जे. अकबर उस वक्‍त सुर्खियों में आ गए थे जब उन पर मीटू मूवमेंट के तहत यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगे थे। इसकी वजह से उन्‍हें अपने पद से इस्‍तीफा तक देना पड़ा था।

अकबर पर करीब 12 महिलाओं ने अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। ये कथित घटनाएं तबकी हैं जब अकबर पत्रकार थे और संपादक हुआ करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *