एमपी में आज से 10वीं की परीक्षाएं शुरू, नकलचियों पर कैमरे से नज़र

भोपाल 
मध्य प्रदेश में आज 1 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गयी हैं. दसवीं की परीक्षाएं आज से शुरू होकर 27 मार्च तक और 12वीं की 2 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेंगी. बोर्ड परीक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं. परीक्षा से लेकर नकल रोकने तक के लिए तमाम ज़रूरी व्यवस्था की गयी हैं. ऐसा पहली बार है कि 10वीं की परीक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले हो रही है.

सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 के बीच होंगी. बोर्ड का निर्दश था कि  परीक्षार्थी आधे घंटे पहले 8.30 पर परीक्षा केंद्र पहुंचें. 8.45 के बाद उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी. प्रवेश पत्र में बाकी जानकारी के साथ परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी भी दी गयी है.

मध्य प्रदेश में इस साल 10 वीं एमपी बोर्ड की परीक्षा में 11लाख 3हजार 859 परीक्षार्थी और 12 वीं में 7 लाख, 61हजार, 73 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. 12वीं के लिए 3542 और 10 वीं कक्षा के लिए 3854 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 318 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील औऱ 538 संवेदनशील हैं.

परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. नकल के लिए बदनाम रहे भिंड,मुरैना ज़िलों में सीसीटीवी कैमरों से बेवकास्टिंग की जाएगी. संभाग स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जाएंगी.संवेदनशील औऱ अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे..इस बार परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक और शिक्षकों के लिए मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा.

10 वीं एमपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
विषय                                           तारीख

तृतीय भाषा(सामान्य)                   1 मार्च 2019
गणित                                        5 मार्च 2019
समाजिक विज्ञान                         8 मार्च 2019
विज्ञान –                                     12 मार्च 2019
द्वितीय व तृतीय भाषा(अंग्रेजी)-      16 मार्च 2019
विशिष्ट भाषा(अंगे्रजी, हिंदी, उर्दू )  19 मार्च 2019 –
नेशनल स्कील्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क -23 मार्च 2019
द्वितीय व तृतीय भाषा(हिंदी) –          27 मार्च 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *