एग पास्ता

सामग्री
’  पास्ता- 1 कप ’  अंडा- 2 ’  प्याज- 1
’  टमाटर- 1 ’  बारीक कटी शिमला मिर्च-  1/4 कप ’  अदरक-लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच ’  लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
’  गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
’  नमक- स्वादानुसार  ’  जीरा- 1/4 चम्मच ’  तेल- 2 चम्मच

विधि
एक बरतन में पानी उबालें। उसमें  स्वादानुसार नमक डालें। पास्ता को उबलते पानी में डालकर लगभग 10 मिनट तक पकाएं। पास्ता को गर्म पानी से निकालें और उसके ऊपर ठंडा पानी डालें ताकि पास्ता आपस में चिपके नहीं। उबले हुए पास्ता को एक बरतन में रख दें। पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटक जाए तो बारीक कटा प्याज पैन में डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और अच्छी तरह से भूनें। कटा टमाटर डालकर कुछ मिनट भूनें और फिर सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से भून लें। अब पैन में दोनों अंडे फोड़कर डालें। साथ ही शिमला मिर्च और नमक भी डालें। अच्छी तरह से भूनें। जब अंडे की भुर्जी तैयार हो जाए तो पैन में उबला हुआ पास्ता डालकर अच्छे से भून लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *