एक दर्जन से ज्यादा IAS के तबादले

भोपाल
सागर संभाग के नवनियुक्त आयुक्त गुलशन बामरा अपनी कुर्सी पर पूरा एक सप्ताह भी बिता पाए हैं। राज्य शासन ने उन्हें वापस बुला लिया है। उनकी जगह अनुसूचित जाति कल्याण के आयुक्त आनंद शर्मा को सागर का नया संभाग आयुक्त नियुक्त कर दिया है। राज्य शासन ने एक बार को शनिवार को एक दर्जन से अधिक आईएएस अफसरों के स्थानांतरित कर दिया है। 

अपर मुख्य सचिव पीसी मीना को अध्यक्ष प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड से मुक्त कर सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मीना के पास अभी जीएडी प्रभार के तौर पर था। वहीं पीईबी अध्यक्ष का प्रभार प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल को दिया गया है। आईएएस अग्रवाल वर्तमान में तकनीकी शिक्षा के प्रमुख सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। आयुक्त जनसंपर्क पी नरहरि को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास का प्रभारी बनाया गया है। राजेश जैन अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग को प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम, संजीव सिंह संचालक कौशल विकास से संचालक प्रशासन अकादमी, अनिल सुचारी सचिव मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल, वी किरण गोपाल को मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वे अभी छुट्टी से लौटे हैं। 

उन्हें खास स्थान देते हुए प्रबंधन संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं नंदकुमारम एमडी जबलपुर को एमडी मप्र राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव अशोक शाह को श्रम, शोभित जैन को सचिव मानव अधिकार आयोग, जेके जैन को सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर, निशांत बरबड़े को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, ज्ञानेश्वर बी पाटिल को सचिव राजस्व विभाग और सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को महाप्रबंधन कार्मिक मप्र सड़क विकास निगम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *