उमरेठ में आधी रात को घर में अचानक लगी आग,दंपत्ति सहित 3बच्चे झुलसे,बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम।

जिले के उमरेठ के नेहरू चौक में एक घर में अचानक आग लगने की वजह से पति पत्नी और 3 बच्चे झुलस गए।    झुलसे पूरे परिवार का उपचार जारी है।                      उमरेठ के नेहरू चौक निवासी सुभाष साहू घर में ही किराना दुकान चलाते है। सभाष साहू का परिवार घर में सोया हुआ था। बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि में लगभग 2.30बजे अचानक आग की लपटे उठती देख साहू दंपत्ति बच्चों सहित घर से बाहर निकले और पड़ोसियों से मदद ली। जानकारी के मुताबिक इस घटना में पति पत्नी और 3बच्चे झुलस गए है ।जिनका उपचार जारी है।वही इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे 2बच्चों को नागपुर रेफर किया गया है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। उमरेठ पुलिस ने मामले जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *