उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने घोषित किए 11 जिला अध्यक्ष

भोपाल
 कांग्रेस उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 11 जिलों में जिला अध्यक्ष की घोषणा की है। ग्वालियर ग्रामीण से अशोक सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अशोक सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी नेता हैं। कमलनाथ सरकार में इन्हें अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
कांग्रेस ने घोषित किए 11 जिला अध्यक्ष, सिंधिया विरोधी माने जाने वाले को ग्वालियर की कमान

कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष
श्योपुर – अतुल चौहान
ग्वालियर ग्रामीण – अशोक सिंह

विदिशा – कमल सिलकारी
सीहोर – बलबीर तोमर
रतलाम शहर – महेंद्र कटारिया
शिवपुरी – श्रीप्रकाश शर्मा
गुना शहर – मानसिंह पसरोदा
गुना ग्रामीण – हरि विजयवर्गीय
होशंगाबाद – सत्येंद्र फौजदार
सिंगरौली शहर – अरविंद सिंह चंदेल
देवास ग्रामीण – अशोक पटेल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। यह पद मोहन सिंह राठौड़ के इस्तीफे के बाद से खाली था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद उनके समर्थन में कई कांग्रेस नेता एवं समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी एवं पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसी समय सिंधिया समर्थक माने जाने वाले मोहन सिंह राठौड़ ने भी इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

ग्वालियर पूर्व से चुनाव लड़ने की अटकलें
बता दें कि ग्रामीण अध्यक्ष बनने से पहले अशोक सिंह के ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की अटकलें थीं। इस सीट से भाजपा में शामिल हो चुके मुन्नालाल गोयल के खिलाफ अशोक सिंह मैदान में नजर आ सकते थे। कांग्रेस की सरकार में अशोक सिंह अपैक्स बैंक के प्रशासक थे। इससे पहले वे विधानसभा और लोकसभा के चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन सफल नहीं हो सके। अशोक सिंह को ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोधी माना जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *