उत्तर प्रदेश में कोरोना के अब तक आठ केस पॉजिटिव

 लखनऊ 
कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस प्रदेश में लगातार मिल रहे हैं। रविवार को भी दो लोगों में कोरोना वायरस पॉजटिव पाया गया है। इसमें एक ईरान से लौटे गाजियाबाद निवासी की जांच की नमूने रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। दूसरा पॉजिटिव केस आगरा में मिला है। कोरोना वायरस पीड़ित जूता कारोबारी के कर्मचारी के शनिवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया तो रविवार को कर्मचारी की पत्नी में भी वायरस की पुष्टि हुई है।

अब तक प्रदेश में आठ लोगों में मिला कोरोना वायरस

पूरे प्रदेश में आठ लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इनमें सात तो जूता कारोबारी और उनके संपर्क में आने वाले लोग हैं तो एक केस गाजियाबाद में मिला है। रविवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध 13 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। इसमें छह संदिग्ध मरीज आगरा के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।  चार सिद्धार्थनगर, एक हाथरस और दो आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से छह विदेश से आने वाले लोग हैं। इसके अलावा सात कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में वाले लोग हैं। इन सभी के जांच के नमूने लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार  है।

कोरोना की स्क्रीनिंग के लिए बीएचयू में लैब

कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में भी लैब स्थापित हो गई है। आगरा में कारोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 40 अधिकारियों की एक टीम को भेजा गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 330 लोगों की जांच की गई। इनके जांच के नमूनों की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *