इस साल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में युवा संकल्प वर्ष मनाएगी राज्य सरकार

भोपाल
राज्य सरकार इस साल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में युवा संकल्प वर्ष मनाएगी। 20 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी और 21 मई 2020 को राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर इसका समापन होगा। इस दौरान कई तरह के आयोजन किए जाएंगे।

बीस अगस्त को सदभावना दिवस के मौक्े पर सभी जिलों में सुबह सात बजे से सदभावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और सदभावना गीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। 24 सितंबर को नये भारत के निर्माता भारत रत्न राजीव गांधी पर भाषण प्रतियोगिताएं महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।

एक अक्टूबर को साम्प्रदायिक सदभाव पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 नवंगबर को राष्टÑ निर्माण में युवाओं की भूमिका पर परिचर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दस दिसंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर केन्द्रित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पंद्रह जनवरी 2020 को आतंकवाद समस्या और समाधान पर निबंध प्रतियोगिता होगी। 28 फरवरी को राष्टÑ निर्माण, देश भक्ति एवं सदभावना पर आधारित स्वरचित काव्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 27 मार्च को भारतीय संस्कृति का वैविध्य विषय पर लोकनृत्य का आयोजन होगा तो 7 अप्रैल को मेरा भारत महान की अवधारणा पर समूह गान का आयोजन होगा।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को उन्हें श्रृद्धांजलि देने राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल रहने वाले प्रतिभगियों को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर पुरस्कृत और सम्मानित भी किया जाएगा।

5 अक्टूबर से 23 फरवरी के बीच परिसंवाद, परिचर्चा और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें राजीव गांधी का सपना आईटी कम्प्यूटर में अग्रणी हो देश अपना, लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में पंचायती राज की भूमिका , राजीव गांधी के सपनो का भारत जैसे विषय रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *