इस नदी की यह खासियत चौंका देगी आपको

दुनिया में कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें प्रकृति का नायाब नमूना माना जा सकता है। इन्हें देखकर किसी के भी चेहरे के भाव बदल जाते हैं। कोई तारीफ करे बिना नहीं रहता तो कोई रह जाता है पूरी तरह से हैरान। आज हम आपको जिससे रूबरू करा रहे हैं, उसके बारे में जानकार आप भी चौंक जाएंगे। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में स्थित केनो क्रिस्टल नदी का पानी पांच रंगों का है, जो इसे सबसे अलग बनाता है। 

यह आसमान में दिखाई देने वाले इंद्रधनुष का सा एहसास देता है। जून से नवंबर तक यह नदी पांच रंग बदलती है। दरअसल रिवर ऑफ फाइव कलर्स के नाम से मशहूर इस नदी में बरसात के मौसम में ढेरों रंग-बिरंगे पौधे उग जाते हैं और इसी कारण पानी का रंग बदला हुआ दिखता है। नदी का साफ पानी हरा, लाल, पीला, काला और नीला नजर आने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *