इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

बदलती हुई लाइफस्टाइल के चलते पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन (स्तंभन दोष) की समस्या बढ़ रही है। सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि लोग इसके बारे में किसी से बात नही करते। लोगों को पता होना चाहिए कि यह गंभीर बीमारी है, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन में लिंग में पर्याप्त उत्तेजना न होने के कारण कड़ापन नहीं आ पाता है, जिससे कि शारीरिक संबंध नहीं बन पाता है। बता दें कि यह दवाइयों के साइड इफेक्ट्स की वजह से भी हो सकता है। इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन की समस्या का समाधान है यदि इससे पीड़ित व्यक्ति सही समय पर सलाह लेकर उपचार कराए।

उपाय-
1. सही आहार लें- इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होने पर फल, सब्जियों, अनाज और मछली जैसे पौष्टिक आहारों को खाने से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है। विटामिन की कमी के चलते भी यह समस्या होती है। इसलिए इरेक्टाइल डिसफंक्शन में इन पौष्टिक आहारों के सेवन करना चाहिए।

2. मोटापा कम करें- मोटापा कई समस्याओं की जड़ है। पतले पुरुषों की अपेक्षा मोटे पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का जोखिम अधिक होता है। अधिक फैट भी पुरुषों के हार्मोंस को प्रभावित करता है और यह भी समस्या की जड़ हो सकता है। इसलिए मोटापा कम करने पर विशेष ध्यान दें। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट घूमने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन का खतरा कम होता है। इसके अलावा नियमित व्ययाम करने और घूमने से मोटापा कम होता है।

3. मांसपेशियों का व्यायाम करिए- कूल्हों की मजबूती से पेनिस में कड़ापन लाने में मदद मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन उसी ओर बना रहता है। इसलिए कमर और कुल्हों की एक्सरसाइज से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दिक्कत से निजात मिलती है।

4. हेल्थ पर ध्यान दें- हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, हाई कॉलेस्ट्रॉल और हाई ट्रिगलीसेराइड्स हार्ट की सेल्स के लिए खतरा हैं। इसके चलते हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका बनी रहती है। इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो जाता है। इसके अलावा अच्छे कॉलेस्ट्रॉल की कमी इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण है।

5. शराब-धूम्रपान को कम करें-न इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए धूम्रपान करना, शराब पीना भी जिम्मेदार है। इसलिए इन सबको सीमित करना बहुत फायदेमंद है।

इनका करें सेवन
अनार
अश्वगंधा
त्रिफला
अदरक
तुलसी
सोंठ और काली मिर्च
बादाम
इमली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *