इफको की धमक बरकरार, फॉर्चून 500 में दुनिया की नंबर 1 फर्टिलाइज़र कंपनी

नई दिल्ली 
फर्टिलाइजर सेक्टर में दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको ने एक बार फिर नई उपलब्ध हासिल की है। IFFCO ने फर्टिलाइज़र एंड एग्रो केमिकल सेक्टर में नंबर 1 की पोजिशन बरकार रखी है। इफको लगातार फर्टिलाइजर एंड एग्रो केमिकल सेक्टर की 500 फॉर्चून कंपनियों में अपनी नंबर 1 की जगह बनाए हुई है। वहीं भारत में फॉर्चून 500 कंपनियों में इफको 68वें स्थान पर थी। टॉप- 100 लिस्ट में जगह बनाने वाली यह देश की इकलौती कोऑपरेटिव कंपनी है।  

हाल ही में आई वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर ऑफ इंटरनैशनल कोऑपरेटिव अलायंस की एक ग्लोबल रिपोर्ट में इफको ने 300 ग्लोबल कोऑपरेटिव संस्थाओं में भी इफको को शीर्ष स्थान मिला था। ज़ाहिर है कि इफको ग्लोबल कोऑपरेटिव दिग्गज के तौर पर तेजी से बढ़ोत्तरी कर रहा है। 

गौर करने वाली बात है कि इफको के साथ देशभर के 4 करोड़ से ज्यादा किसान सीधे जुड़े हुए हैं। ये किसान कंपनी की 36,000 से ज्यादा कोऑपरेटिव सोसायटीज़ के सदस्य हैं। किसानों को फायदा देने और पर्यावरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता के चलते इफको ने देशभर में 36 लाख से ज्यादा नीम के पेड़ लगाए हैं। 

हाल ही में इफको ने गुजरात में इसकी कलोल यूनिट में आरएंडडी में भी निवेश किया है। इफको ने फूड प्रोसेसिंग एंड ऑर्गेनिक प्रॉडक्ट्स में भी एंट्री कर ली है। इफको की स्थापना 1967 में हुई थी और इसका उद्देश्य था खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करा। इसी उद्देश्य के साथ इफको के आज देश में 5 प्लान्ट हैं। JIFCO, Omifco, KIT के साथ साझेदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कंपनी ने उपस्थिति दर्ज करा दी है। 2017-2018 वित्तीय वर्ष में इफको ने 84.79 लाख मीट्रिक टन फर्टिलाइजर्स का उत्पादन किया जिसका टर्नओवर 20,788 करोड़ रहा। इंटरनैशनल फर्टिलाइजर असोसिएशन और इंटरनैशनल कोऑपरेटिव अलायंस में इफको की मजबूत पोजिशन में है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *