इंदौर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन

 
इंदौर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍थानीय दशहरा मैदान पर अब से कुछ ही देर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभा से काफी पहले ही कार्यकर्ता दशहरा मैदान पर पहुंचने लगे हैं।प्रधानमंत्री इंदौर पहुंच गए हैं।

पीएम से पहले शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने दिग्गी पर साधा निशाना। बोले वे इतने घबराए थे कि आज वोट डालने नहीं गए। इससे लोकतंत्र के प्रति भावना समझी जा सकती है। बोले खुद बूथ पर घूमते रहे क्‍या उन्‍हें कमलनाथ के प्रशासन पर भरोसा नहीं है।
शिवराज ने कहा कि मप्र में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। जब जब बिजली जाएगी तब-तब मामा की याद आएगी। उन्‍होंने कहा कि 15 साल के भूखे कांग्रेसी जनता को लूटने के लिए टूट पड़े हैं। भ्रष्टाचार कांग्रेस के DNA में है। नरेंद्र मोदी ने देश का चहुंओर विकास किया है। मोदी की अगवानी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंच गए हैं। मोदी खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद इंदौर पहुंचे हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रास्‍ते में बड़ी संख्‍या में लोगों को देखकर मोदी वाहन से उतरे और लोगों से मिले।
सभास्‍थल के मार्ग में दो शख्‍स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल विजेंद्र जोशी जैसे कार्यकर्ता ने उप्र के मुख्‍यमंत्री यो‍गी आदित्‍यनाथ का भेष धारण किया तो सुभाष टांक नामक शख्‍स ने मोदी जैसी वेशभूषा पहनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *