गोपालगंजः 127 साल की वृद्धा ने डाला वोट, प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

पटना
लोकसभा चुनाव के चलते छठे चरण के तहत बिहार की आठ सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच गोपालगंज जिले में 127 वर्षीय महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस पर सदर सीओ के द्वारा एक प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

बुजुर्ग महिला का नाम सिवधारिया देवी है जिनकी उम्र करीब 127 साल है। सिवधारिया देवी अपने गांव तिरबिरवा की बूथ संख्या 72 पर अपने पोते के साथ मतदान करने पहुंची। उन्होंने सदर सीओ विजय कुमार सिंह और पोलिंग बूथ पर मौजूद पुलिस जवानों की मदद से मतदान किया। इस पर सदर सीओ ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा लोगों से मतदान करने की अपील भी की।

सिवधारिया देवी उन लोगों के लिए एक उदाहरण बनी जो अपने मतदान का प्रयोग नहीं करते हैं। बता दें कि रविवार को राज्य की आठ सीटों पर मतदान हो रहे हैं जिसमें वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सिवान, शिवहर, गोपालगंज और महाराजगंज लोकसभा सीट शामिल हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *