इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लेट होने से पटना एयरपोर्ट पर हंगामा

पटना                                                                                                     
विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दो घंटे से अधिक लेट होने के कारण बुधवार को पटना में यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विमानन कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पटना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी को माहौल बन गया।  
शाम 4.20 की 6E 792 पटना-दिल्ली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से नहीं उड़ी। यात्री इंतजार करते रहे लेकिन फ्लाइट देरी होने का कारण भी उन्हें नहीं बताया गया। बार-बार पूछने के बावजूद विमानन कंपनी के प्रतिनिधि यात्रियों को कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे थे। इससे आक्रोशित यात्री नारेबाजी करने लगे। सूत्रों के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी आई है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *