आशिमा मॉल में आग लगने से मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची दमकल

भोपाल
राजधानी भोपाल के पास होशंगाबाद रोड पर स्तिथ आशिमा मॉल में आग लगने से अफरा तफरा मच गई| आग से मॉल के अंदर और बाहर धुंआ ही धुआँ हो गया| आगजनी की घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडी अंदर नहीं जा सकी| मॉल प्रबंधन ने आग बुझाने के अपने ही साधनों से आग पर काबू पा लिया है| लेकिन धुए के गुबार के कारण मॉल में उपस्थित लोगों को बाहर कर दिया गया है| 

जानकारी के मुताबिक मॉल के सेकंड और थर्ड फ्लोर पर एग्जिट गेट के पास शार्ट सर्किट के चलते आग लगी| गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई नहीं आया है| वहीं कुछ सामान को नुक्सान हुआ है लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है| हाल ही में सूरत में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में प्रशासन ऐसी जगहों पर निरीक्षण कर रहा है| इस बीच आशिमा मॉल में आगजनी की घटना सामने आई है| जहां आग पर काबू पा लिया गया है| मॉल के अंदर कई शोरूम, के साथ ही कई कॉपोरेट ऑफिस भी है|  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *