राकेश सिंह बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, मोदी मंत्रिमंडल में प्रदेश से चार नामों की चर्चा

भोपाल
सांसद राकेश सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रहेंगे। पहले उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की सुगबुगाहट थी, लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बड़े राज्यों के अध्यक्षों को बदलने के मूड में नहीं है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए अब प्रदेश से चार नाम चर्चा में हैं।

चौथी बार सांसद चुने गए राकेश सिंह

जबलपुर संसदीय सीट से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए राकेश सिंह पिछली लोकसभा में भाजपा संसदीय दल के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। उन्हें कमलनाथ के गढ़ महाकौशल से मंत्री के लिए चुने जाने की चर्चा थी, लेकिन भाजपा की नजर प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों पर है।

पार्टी प्रदेश संगठन के दूसरे पदाधिकारियों को तो बदलेगी, लेकिन राकेश ङ्क्षसह के हाथों में फिलहाल प्रदेश की कमान बनी रहेगी।

भाजपा के दिग्गजों ने दिल्ली में डाला डेरा

30 मई को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर, विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रहलाद पटेल, वीरेंंद्र खटीक, थावरचंद गेहलोत, प्रभात झा ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। उधर, राकेश ङ्क्षसह को भी शाह ने दिल्ली बुला लिया है। मंत्रिमंडल में प्रदेश के 4-5 सांसदों को मौका मिल सकता है। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत और वीरेंद्र कुमार खटीक के साथ प्रहलाद पटेल के नाम की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *