आर्मी चीफ ने राजनाथ सिंह को बताए गवान के ताजा हाल

नई दिल्ली
लद्दाख में ताजा हालात क्या हैं आज इसपर आर्मी चीफ एमएण नरवणे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बातचीत हुई। नरवणे ने राजनाथ सिंह को बताया कि अभी लद्दाख में क्या ताजा हालात हैं। जानकारी के मुताबिक, आर्मी चीफ ने कहा है कि अभी हालात सामान्य होने में वक्त लग सकता है।

लद्दाख दौरे पर थे आर्मी चीफ नरवणे
आर्मी चीफ नरवणे 22 जून को लद्दाख दौरे पर गए थे। उसी बीच गलवान में चीन के साथ कमांडर स्तर की बातचीत चल रही थी। 22 तारीख को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी तीन दिन के रूस दौरे पर चले गए थे। दोनों के दिल्ली वापस आने के बाद अब मीटिंग हुई थी।
जानकारी मिली है कि नरवणे ने राजनाथ सिंह को बताया कि अभी स्थिति सामान्य होने मतलब चीन के सैनिकों के पीछे जाने में वक्त लगेगा। दूसरी बात यह भी बताई गई है कि चीन नई जगहों पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है, जैसे अब डेपसांग में उसने फौजी बढ़ाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *