आज का पंचांग 7 मार्च: आज है शनि प्रदोष व्रत, पढ़ें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

 नई दिल्ली 
पंचांग को भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। अगर आप भी दिन में कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो पंचांग के अनुसार इसे तैयार कर सकते हैं।आज  प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक राहु काल रहेगा। शनि प्रदोष व्रत। त्रयोदशी तिथि का क्षय। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। वसंत ऋतु।  

7 मार्च, शनिवार

17 फाल्गुन (सौर) शक 1941, 24 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2076, 11 रजब सन् हिजरी 1441, फाल्गुन शुक्ल द्वादशी प्रात: 9 बज कर 29 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी, पुष्य नक्षत्र प्रात: 9 बज कर 5 मिनट तक तदनंतर आश्लेषा नक्षत्र, अतिगण्ड योग रात्रि 1 बज कर 6 मिनट तक पश्चात सुकर्मा योग, बालव करण, चंद्रमा कर्क राशि में (दिन-रात)।

पं. वेणीमाधव गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *