आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एग्जाम के ऐडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एग्जाम के ऐडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन एडमिट कार्ड को आप राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ऑफिशल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ऐडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए एग्जाम का आयोजन 10 फरवरी 2019 को किया जाएगा।

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2018 को शुरू हुई थी। यह एग्जाम सिंगल सेशन में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के जरिए 309 अंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों के पदों को भरा जाना है। ऐडमिट कार्ड केवल बोर्ड की वेबसाइट से ही डाउनलोड करने होंगे। ऐडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को ईमेल या डाक से नहीं भेजे जाएंगे। बिना ऐडमिट कार्ड के परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश वर्जित होगा।

आवेदकों को परीक्षा केन्द्र पर दोपहर 1 बजे तक पहुंचना होगा। ऐडमिट कार्ड के साथ अपना एक पहचाना पत्र जरूर साथ ले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *