अश्लील वीडियो शेयर करने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार

बिलासपुर
 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया ग्रुप पर वीडियो साझा किया था। इसके खिलाफ पार्टी की ही स्थानीय महिला नेताओं की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस में जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे ने 5 अगस्त को व्हॉट्सएप ग्रुप पर एक अश्लील वीडियो शेयर किया। इस वीडियो पर महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों से आपत्ति जताते हुए हटाने की बात कही। हालांकि पवन दुबे ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद कांग्रेस महिला नेताओं ने दुबे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।  

    जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कांग्रेस नेता पवन दुबे ने वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील वीडियो पोस्ट शेयर किया था। इसके साथ अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया पहला रुझान लिखा था। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी नेता पवन दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *