अर्थदान और राहत पैकेट के साथ मदद के लिए बढ़े कुछ और हाथ

रायपुर
कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देशन पर चल रहे डोनेशन आॅन व्हील्स वाहन को रायपुर वासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रशासन द्वारा शुरू किए गए अर्थदान से अन्नदान एवं अन्नदान के इस कार्यक्रम में लगातार लोग जुड़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। शनिवार को महावीर नगर के विपिन वरदानी ने 71 हजार रुपये, प्रशांत सेवलानी 11 हजार रुपये, अनुपम नगर के राकेश चतुवेर्दी 17 हजार 5 सौ रुपये अर्थदान डोनेशन आॅन व्हील्स वाहन को प्रदान किया। शहरवासी अन्नदान सहयोग  भी बड़ी मात्रा में कर रहे हैं। शंकर नगर की दिगम्बर जैन महासमिति ने ढाई सौ राशन के पैकेट अन्नदान किया है। इनके अलावा कई समिति, सोसायटी व विशेष व्यक्तियों ने अन्नदान और अर्थदान किया है।

डोनेशन आॅन व्हील्स कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि शहरभर में प्रशासन के डोनेशन आॅन व्हील्स वाहन घूम रहे हैं। अन्नदान व अर्थदान के इच्छुक व्यक्तियों तक पहुंकर ये वाहन राशन पैकेट व अर्थदान एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग अर्थदान कर रहे हैं उनके अर्थदान का उपयोग प्रशासन द्वारा अन्नदान के लिए किया जाएगा। आप भी अर्थदान व अन्नदान के लिए नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के दूरभाष क्रमांक- 96695 77888 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वाहनों के आने के दिनांक व समय की जानकारी के लिए इच्छुक संस्थाएं, व्यवसायिक परिसर व कॉलोनियों के निवासी आशीष मिश्रा- 9685792100, केदार पटेल- 9425502970, जगत मिश्रा- 98271 78921, एस जोसफ- 98261 23957, विवेकानंद दुबे- 94255 14831, राहुल सिंह- 94252 27484, अनुपमा सिंह- 99261 30573, सुधा साहू- 99079 34368, ओमप्रकाश मेहरा- 83058 35358 के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *