अयोध्या में शुरू हुई दीपोत्सव की तैयारियां,राम नगरी में 24-26 अक्तूबर तक मनाया जाएगा जश्न

 नई दिल्ली 
                                                                      
इस बार अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम 24-26 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है। वहीं, अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं के मुताबिक निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है, जिसे 30 सितंबर तक पूरा किया जाना है।

कार्यक्रम के लिए पर्यटन विभाग ने कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। दीपोत्सव में अयोध्या में राम की पैड़ी, सरयू घाट, रामकथा पार्क में मुख्य तौर पर आयोजन किए जाते हैं। रामकथा पार्क में तीन स्टेज बनाए जाने हैं।

वहीं, राम की पैड़ी पर इस बार 3 लाख से ज्यादा दीए जलाए जाने पर विचार चल रहा है। पिछली बार यूपी ने लगातार पांच मिनट तक एक साथ कुल 3,01,152 दीए जला कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। राम की पैडी पर कुल 3.35 लाख दीए जलाए गए थे। 

रामकथा पार्क में 759.72 लाख रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है। यहां पर राम कथा गैलरी, क्वीन किम हो का पार्क,  पार्किंग,  ओपन एयर थिएटर आदि बनाया जाना है। वहीं राम की पैड़ी पर 1264 लाख रुपये की योजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा घाटों के सौंदर्यीकरण पर भी काम चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *