अभि और प्रज्ञा के सिर पर गिरा छत का टुकड़ा

ऐसा लगता है कि अभी और प्रज्ञा एक-दूसरे से अलग होने के लिए मिलते हैं। उनके रास्ते अलग हो जाते हैं और फिर उन्हें मिलने का मौका मिलता है और फिर अचानक कुछ ऐसा होता है कि वे फिर से अलग हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि इस बार भी कुछ यही होनेवाला है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि रिया की वजह से विक्रम को अच्छा-खासा लेक्चर दे चुकी प्रज्ञा ऑफिस से बाहर निकल जाती है। दूसरी तरफ अभि प्राची की मां से बात करने के लिए भागता हुआ ऑफिस की तरफ आता है…और एक बार फिर उनकी राह अलग नजर आने लगती है।

इस सीरियल के प्रोमो एपिसोड में दिखाया गया है कि अभि और प्रज्ञा एक बार फिर मिलते हैं, लेकिन इस बार एक भयानक हादसे के दौरान। प्रज्ञा अभि के पास से निकल जाती हैं और अभि उसे फॉलो करने की कोशिश करता है। हालांकि, जैसे ही अभि प्रज्ञा की तरफ बढ़ता है, छत का एक बड़ा से टुकड़ा उसके सिर पर गिर जाता है। प्रज्ञा फौरन मुड़ती है और अभि की इस हालत को देखकर घबरा जाती है। अभि उसकी तरफ देखता है और बेहोश हो जाता है और इसके बाद एक और छत का टुकड़ा उसके सिर पर गिर जाता है। प्रज्ञा फौरन अभि की ओर दौड़ती है और उसे वहां से बाहर निकालती है। इसी बीच छत का एक और टुकड़ा प्रज्ञा के सिर पर भी गिर जाता है और वह अभि के ऊपर गिर जाती है।

इसके बाद आगे क्या होता है? क्या वह मिलते ही फिर से अलग होनेवाले हैं? क्या उन्हें कभी रिया और प्राची के पैरंट्स के बारे में पता चल पाएगा? क्या वे इस घटना के बाद बच पाएंगे या फिर यही उनका अंत होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *