अब सोमवार-गुरुवार मुख्यमंत्री से मिल सकेंगे प्रदेश के मंत्री-MLA

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों से मिलने के लिए समय तय कर दिया है। इस समय में वे मुख्यमंत्री से कभी भी आकर मिल सकेंगे। अभी तक मंत्रियों और विधायकों को मिलने के लिए पहले से समय लेना पड़ता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कमलनाथ की रोजमर्रा की व्यस्तता के चलते अभी कई बार ऐसी स्थिति भी आती है कि मंत्री और विधायकों को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसीलिए मुख्यमंत्री ने अब अपने काबीना मंत्रियों और विधायकों से मिलने के लिए दिन और समय तय कर दिए है। हर सोमवार और गुरुवार को  दोपहर एक से दो बजे के बीच प्रदेश के सभी मंत्री मुख्यमंत्री से सीधे मिल सकेंगे। यह समय केवल मंत्रियों से मिलने के लिए ही रहेगा। 

वहीं विधायकों से मुलाकात के लिए भी समय तय कर दिया गया है। सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाम छह बजे से सात बजे के बीच कोई भी विधायक मंत्रालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिल सकेगा। यह समय मंत्रियों और विधायकों से ़मुलाकात के लिए आरक्षित रहेगा।

मुलाकात के दौरान मंत्री जहां विभाग की गतिविधियों, अधिकारियों के कामकाज, योजनाओं के क्रियान्वयन, नीतियों पर और अन्य विषयों पर चर्चा कर सकेंगे। वहीं प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक भी हर मुंगलवार और शुक्रवार को शाम छह से सात बजे के बीच मुख्यमंत्री से मिल सकेंगे। वे अपने क्षेत्र में योजनाओं की शुरुआत, अपने क्षेत्र की समस्याओं, अधिकारियों को लेकर और जनसमस्याओं पर उनसे चर्चा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *