अटल आवास के मकान पर कब्जा, खाली करवाने गई पुलिस पर पथराव

बिलासपुर। अटल आवास योजना को खाली कराने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई की तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिससे तनाव बढ़ गया। पुलिस पर लोगों ने पथराव किया। तत्काल अधिक फोर्स बुलाया गया।  महिला पुलिस कर्मी भी पहुंची। लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें पकड़ा जा रहा है, जो लोग पुलिस पर पथराव की घटना में शामिल थे।
दरअसल शनिवार को पूरा विवाद मकान खाली करने को लेकर शुरू हुआ। सुबह पुलिस  गीतांजली नगर में बने अटल आवास योजना के मकानों में गई। यहां अवैध तरीके से रह रहे लोगों से मकान खाली करने को कहा गया। इसी बात पर लोगों और पुलिस के बीच विवाद हुआ। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर निगम और पुलिस के लोगों को चोटें भी आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *