अखिलेश के खिलाफ निरहुआ ठोकेंगे ताल, BJP ने जारी की 5 प्रत्याशियों की एक और सूची

लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। बीजेपी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
 सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्य पर दांव लगाया गया है। इसके अलावा फिरोजाबाद से चंद्र सेन जादौन और मछलीशहर से वीपी सरोज को  टिकट मिला है।

बता दें कि, इस बार लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने कलाकारों को पार्टी में शामिल करने के बाद चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने आजम खान के खिलाफ जया प्रदा को रामपुर तो हाल ही पार्टी में शामिल हुए निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट देकर अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती पेश की है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *