अंतरिक्ष में बन रहा है होटल, 24 घंटे में 16 बार होगा ऐसा

अब तक तो इंसान अंतरिक्ष पर सैटेलाइट पर भेजता रहा है। वहीं इंसान चांद पर भी पहुंच गया है। लेकिन आने वाले कुछ सालों में इंसान जमीन से अंतरिक्ष पर रहने लगेगा। क्योंकि अब अंतरिक्ष में होटल बनने जा रहा है। जी हां, ये सच है। 

संयुक्त राज्य अमेरिका की एक कंपनी अंतरिक्ष में होटल खोलने जा रही है। कंपनी सूत्रों की मानें तो यह होटल 2022 में शुरू होगा। 

यह अंतरिक्ष में खुलने वाला पहला होटल होगा। इसके लिए अभी से बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है। इसके जरिए कंपनी लोगों को अंतरिक्ष की यात्रा का सपना पूरा कराएगी।

यह प्लान खासतौर से आम लोगों के लिए है। अंतरिक्ष के इस पहले होटल को 2021 में लांच किया जएगा। लोग यहां साल 2022 के बाद से रहने आ सकते हैं। यहां आने के लिए एक खास तरह का स्पेस ट्रैवल टूर होगा। जिसके तहत होटल में 6 यात्री ठहर सकेंगे। 

यह 12 दिन का स्पेस टूर होगा। होटल में ठहरने के लिए एक व्यक्ति का किराया 67 करोड़ रुपए होगा। यहां यात्री जीरो ग्रेविटी की स्थिति में रहेंगे। ऑरोरा स्टेशन नाम के इस होटल का निर्माण अमेरिकी कंपनी ओरायन स्पान करेगी। इस कंपनी के संस्थापक और सीईओ फ्रेंक बंजर हैं। 

बंजर का कहना है कि उनका मकसद एक आम इंसान की अंतरिक्ष तक पहुंच बनाना है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में बने होटल में जाने से पहले यात्रियों को 2 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस स्पेस होटल में आने वाले लोग 24 घंटे के भीतर 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देख पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये होटल 90 मिनट में धरती का एक चक्कर लगा लेगा। इस होटल को धरती से 321 किमी दूर अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इस होटल को लेकर एक शोध भी किया है। 

इस शोध में अध्ययन किया गया है कि होटल के कक्षा में घूमने के दौरान इसमें खाना पक पाएगा या नहीं। सबसे खास बात ये होगी कि जो यात्री जाएंगे वह धरती पर रह रहे अपने परिजनों से लाइव चैटिंग भी कर पाएंगे। उन्हें यहां वायरलेस इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस होटल की लंबाई 35 फीट और चौड़ाई 12 फीट होगी। इस होटल की खासियत ये होगी कि यहां एक बार होगा। प्राइवेट जेट जैसे इस होटल में उच्च गुणवत्ता वाला स्पेस फूड दिया जाएगा। 

टेक्सास की कंपनी एक्सियम स्पेस अंतरिक्ष में साल 2024 तक एक कमर्शियल स्पेस स्टेशन स्थापित करने की योजना पर भी काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *