Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the colormag domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/k9fowemhwq6p/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कौन है मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला,जगदीश देवड़ा – E Public Platform

कौन है मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला,जगदीश देवड़ा

कौन है मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला,जगदीश देवड़ा

 

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने यूपी की तरह मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम बनाये है,रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।वही नीमच जिले के रामपुरा क्षेत्र से आने वाले जगदीश देवड़ा को मप्र का डिप्टी सीएम बनाया गया है। देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से आठ बार से विधायक हैं और अब प्रदेश डिप्टी सीएम होंगे।चुनाव परिणाम आने के बाद से लोगों को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का इंतजार था जिसका आज चौकाने वाला फैसला आया जिसमें सीएम डॉ.मोहन यादव को चुना वही सब को चौकाते हुए दो डिप्टी सीएम बनायें है जिसमें राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया है जिनकी संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

पेशे से इंजीनियर राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री का पद पर नियुक्त कर सबकों चौंका दिया।राजेंद्र शुक्ला का जन्म 1964 को रीवा में हुआ था।नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने ब्राह्मण समाज से आते हैं. उनकी ब्राह्मण वोटर्स पर मजबूत पकड़ मानी जाती है साल 2003 में रीवा सीट से एक बार फिर बीजेपी ने राजेंद्र शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है, इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज हराकर पहली मध्य प्रदेश विधानसभा में पहुंचे। इससे पहले रीवा सीट से पुष्पराज सिंह ने लगातार तीन बार साल 1990, 1993, 1998 में जीत दर्ज किया था।राजेंद्र शुक्ला ने साल 2003 में रीवा से जीत दर्ज कर उनके विजय रथ पर ब्रेक लगा दिया।इसके बाद उन्होंने यहां से साल 2003 के अलावा साल 2008, 2013, 2018 और 2023 विधानसभा चुनाव में जीत दर्जी की साथ ही 2013 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार में केबिनेट मंत्री रहे।
वही जगदीश देवड़ा नीमच जिले के रामपुरा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 01 जुलाई,1957 को नीमच जिले के रामपुरा में हुआ था। उनके पिता का नाम गेंदालाल देवड़ा हैं। जगदीश देवड़ा की पत्नी का नाम रेणु देवड़ा हैं, जिनसे दो पुत्र हैं। देवड़ा ने एम.ए. और एल-एल.बी की डिग्री हासिल की है। देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। देवड़ा लगातार आठवीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
दलित चेहरे के रूप में जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। जगदीश देवड़ा वर्तमान में शिवराज सरकार में वित्त मंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *