जीतू सोनी के होटल पर चला नगर निगम का बुल्डोजर

इंदौर
 अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद जीतू सोनी के 24 हजार वर्गफीट के प्लॉट पर 7 हजार वर्गफीट पर बने घर जग विला, होटल माय होम, बेस्ट वेस्टर्न और ओ टू पर गुरुवार सुबह 6 बजे से कार्रवाई शुरू हो चुकी है। घर का तीन चौथाई अवैध निर्माण ध्वस्त किया जाएगा। तीनों होटलों के बेसमेंट, पार्किंग के साथ अन्य अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे।
 साउथ तुकोगंज स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न के अवैध हिस्सों को हटाना शुरू हुआ। इसके साथ ही गीता भवन चौराहा स्थित होटल माय होम, कनाड़िया रोड स्थित सोनी के बंगले, ओ2 और न्यू पलासिया स्थित ओ2 कैफे के अवैध हिस्सों पर भी कार्रवाई होना है।

आधी रात को पुलिस ने होटल खाली भी करा लिए। तुकोगंज स्थित बेस्ट वेस्टर्न के गेस्ट को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया। कार्रवाई के लिए निगम ने 300 लोगों की टीम बनाई है। पार्षद मनोज मिश्रा की रिपोर्ट पर जीतू के खिलाफ 9वां केस दर्ज किया। बार और शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर सोनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और विदेश जाने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।

बंगला : तीन चाैथाई निर्माण ढहेगा: अफसरों के मुताबिक, बंगले में निगम ने 2100 वर्गफीट पर निर्माण की अनुमति दी थी, लेकिन 7 हजार वर्गफीट निर्माण कर लिया गया। तीन चौथाई निर्माण ध्वस्त होगा।

होटल : बेसमेंट, पार्किंग सब अवैध: तीनों होटलों के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर पर अतिरिक्त निर्माण के साथ पार्किंग पर कब्जे, अवैध निर्माण सामने आए हैं। सभी अवैध निर्माण तोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *