मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर छिंदवाड़ा में भाजपा ने मनाया जश्न

मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर छिंदवाड़ा में भाजपा ने मनाया जश्न

 

मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर छिंदवाड़ा में भाजपा ने मनाया जश्न टाके फोड़, मिष्ठान खिलाकर मनाया जश्न

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू सोमवार को दमुआ में जाकर कार्यकर्ताओं से मिले, जुन्नारदेव ग्रामीण के रामपुर, दमुआ ग्रामीण के नवेगांव में मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की । सायं 5 बजे जुन्नारदेव नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव का नाम घोषित होते ही फटाखे फोड़कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधायक दल द्वारा आज मध्यप्रदेश को नए मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी के एक आम कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया। डा मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने से भाजपा के छिंदवाड़ा के आम कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। श्री साहू ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को बधाई प्रेषित की है साथ ही केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व सहित उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *